जालन्धर 7 सितंबर (ब्यूरो) : जालंधर में आए दिन लूट व चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो लुटेरे भी अपनी हैवानियत पर उतर आए है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के मॉडल टाउन के नजदीक से सामने आ रहा है। जहां एक 11 वी कक्षा की छात्रा से लुटेरों द्वारा दरिंदगी सामने आई है। लुटेरों द्वारा एक मोबाइल के लिए लड़की को करीब आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गए। जिसको बुरी तरह से चोटे भी आई है। घसीटते हुए लड़की के बाल भी उन लुटेरों द्वारा उखाड़ दिए गए। सभी परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।